होर्डिंग के कारण शहर का सौंदर्यीकरण हो रहा खत्म, लीगल एड फोरम ने उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में दायर किया मामला

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर(नि.सं.)।शहर भर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए है। जिससे शहर का सौंदर्यीकरण खत्म होता जा रहा है। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लीगल एड फोरम ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में मामला दायर किया गया है।


शहर के विभिन्न जगहों में बड़े-बड़े होर्डिंग और विभिन्न सरकारी पलों में इलेक्ट्रानिक कियोस्क देखे जाते हैं। निजी कंपनियां आए दिन बिजली चोरी कर सड़क के खंभों पर विज्ञापन लगा रही हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि यह काम किसकी अनुमति से हो रहा है। होर्डिंग और विज्ञापन के कारण शहर का सौंदर्यीकरण नष्ट हो रहा है। इसके खिलाफ लीगल एड फोरम ने आवाज उठाई है।

इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष अमित सरकार ने कहा कि प्रशासन अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में मामला दायर किया गया है। इस बारे में नगर निगम के विपक्षी दल नेता अमित जैन ने कहा कि शहर में लगातार अवैध गतिविधियों के बावजूद नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वे केवल कॉस्मेटिक सर्जरी में व्यस्त हैं।


उन्होंने टिप्पणी की कि यह नगर निगम पूरी तरह से विफल है। दूसरी ओर, सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि मामले पर तुरंत जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *