हो जाइए सावधान! सोना-चांदी की सफाई के नाम पर शातिर ठगों ने जेवरात पर कर दिया हाथ साफ

सिलीगुड़ी,30 नवंबर (नि.सं.)। यदि आप अपने सोने-चांदी के जेवरात किसी को साफ करने के लिए दे रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल सिलीगुड़ी में एक बार फिर से सोने चांदी के जेवरात साफ करने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय हो गया है।

सिलीगुड़ी के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत डाबग्राम इलाके में आज कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। जहां रूपा साहा नामक एक महिला ठगों के जाल में फंस गयी। रूपा साहा ने बताया कि बर्तन साफ करने के नाम पर आज उनके घर में दो लोग आए थे। इस दौरान उन्होंने पहले पीतल के बर्तन साफ करने के लिए दिया। महिला ने बताया कि पहले तो पाउडर जैसी किसी चीज से पीतल के बर्तन को चमकाया गया।

इसके बाद उन्होंने सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठियां साफ करने के लिए दिया। इसके बाद सोने के इन सामानों को साफ करने के क्रम में एक डिब्बे के अंदर रखा गया। महिला को कहा गया कि वे इस डब्बे को 10 मिनट के बाद खोले। लोगों के जाने के कुछ देर बाद महिला ने डिब्बे को जैसे ही खोला वो हैरान हो गयी। डिब्बे के अंदर से सोने के आभूषण गायब थे। उसमें सिर्फ कुछ पत्थर पड़े हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरी ओर, मामले की जानकारी सिलीगुड़ी पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


neredebahisjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobetGrandpashabeturfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinolunabetjojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabettophillbetjojobetjojobetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet giriş1wincratosroyalbetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbetgitbetgitwbahisinterbahisbetbey girişwbahisinterbahisbetgarantitlcasinocasibommatbetGrandpashabetsekabetimajbetpusulabetvdcasino girişsekabet girişbettiltpalacebetnesinecasino1winibizabetcratosroyalbetgrandpashabetgameofbetsonbahisholiganbetholiganbet girişgrandpashabetgrandpashabet girişbettilt girişpusulabet girişdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes