होली को लेकर रंगीन हुआ बाजार, फूलबाड़ी के अबीर कारखाने में तैयारियां जोरों पर

राजगंज,14 मार्च (नि.सं.)। होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे मेें फूलबाड़ी अबीर कारखाने के श्रमिक अबीर बनाने में व्यस्त है। पिछले दो वर्षों में अबीर की इतनी मांग नहीं थी। लेकिन इस साल कोरोना के प्रकोप कम होेने से बाजार में अबीर की अच्छी मांग है।

इसलिए इस साल अच्छा मुनाफा कमाने की आस में सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी सीमा इलाके में चंपदगछ के एक कारखाने में अबीर बनाया जा रहा है।कारखाने के एक कर्मचारी जीवन मंडल ने बताया कि हर साल होली से कम से कम दो महीने पहले अबीर बनाया जाता जाता था। यहां 15-20 श्रमिक अबीर बनाने का काम करते थे। पिछले साल भी अबीर बनाया गया था, लेकिन कोरोना के लिए अबीर की अच्छा ब्रिकी नहीं हुई।

इस लिये मालिक ने इस साल अबीर कम बनाने के लिए कहा है। हांलाकि, अबीर की इस साल बाजार में अच्छी मांग है।हमारा तैयार किया हुआ अबीर सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, मालबाजार, इस्लामपुर सहित विभिन्न जगहों पर बेचा जाता है। अबीर बनाने के लिए हर साल भूटान से सामग्री लाई जाती थी। लेकिन इस साल अबीर को कारखाने में रखे सामानों से बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes