होली और चुनाव को लेकर सिलीगुड़ी में तैयार किया जा रहा है रंग-बिरंगे अबीर

सिलीगुड़ी, 18 मार्च (नि.सं.)। होली में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। साथ ही चुनाव भी सामने है। वहीं, चुनाव के परिणाम को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी में हरे और भगवा रंग का अबीर बनाया जा रहा है। सिलीगुड़ी के शास्त्रीनगर में दो हजार किलो से अधिक इन दो रंगों का अबीर बनाया जा रहा है।


इसके अलावा होली के लिए लाल, पीला सहित अन्य रंग के अबीर भी बनाए जा रहे हैं। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं जमकर आबीर खेलते है। चुनाव के नतीजे के बाद पार्टी के सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जाता है। जिसे देखते हुए पहले से ही अबीर को तैयार किया जा रहा है और दुकानों में भेजा जा रहा है।

अबीर बनाने वालों ने कहा कि इस बार हरे और गेरुआ अबीर की सबसे ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके साथ ही सिलीगुड़ी में बनाये गये उक्त अबीर को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भी भेजा जा रहा है। इसके अलावा होली के लिए विभिन्न रंगों के अबीर भी बनाए जा रहे हैं। इन अबीरों को सिलीगुड़ी के विभिन्न बाजारों में भेजा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *