होटल में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना के आईसी के नेतृत्व में बीते रात गुप्त सूत्रों के आधार पर सेवक रोड स्थित सागर रेसीडेंसी नामक एक होटल मेें अभियान चलाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम बिरजू अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और केशब अग्रवाल है। ये सभी सिलीगुड़ी के रहने वाले है। भक्तिनगर थाना के आईसी अमरेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उनकी टीम को खबर मिली थी की सेवक रोड स्थित उक्त होटल में जुआ का अड्डा लगा हुआ है। इसके आधार पुलिस ने उक्त होटल में अभियान चलाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने वहां से 4,26,000 नगद रुपया सहित तास की ताश के पत्तों के चार पैकेट बरामद किए। चारों आरोपियों को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वहीं, आईसी अमरेश सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध हर गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *