राजगंज ग्रामीण अस्पताल में HPV टीकाकरण शुरू, पहले दिन 15 किशोरियों को लगा टीका

राजगंज, 30 मई(नि.सं.)।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्यभर में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में राजगंज ग्रामीण अस्पताल में भी इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा इस अभियान की शुरुआत के बाद राजगंज में भी टीकाकरण शुरू हुआ। कार्यक्रम में राजगंज के विधायक दिनेश सरकार, अस्पताल के बीएमओएच डॉ. राहुल राय, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बीएमओएच डॉ. राहुल राय ने बताया कि पहले ही दिन करीब 15 किशोरियों को एचपीवी (HPV) टीका लगाया गया और सभी को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिया गया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्य रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को यह टीका दिया जा रहा है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विशेष टीकाकरण अभियान अगले तीन महीनों तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes