सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण शुरू, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भी अभियान का शुभारंभ

सिलीगुड़ी, 30 मई (नि.सं.)। देशभर में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अब इस अभियान की शुरुआत राज्य में भी हो गई है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस परियोजना का शुभारंभ किया।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भी शनिवार से इस टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।

इस अभियान के तहत 14 वर्ष की किशोरियों को HPV का टीका लगाया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विधायक शंकर घोष सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचे और कई किशोरियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विधायक ने इस दौरान किशोरियों से इस टीके को लेने की अपील की और कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes