सिलीगुड़ी में रियल एस्टेट सम्मेलन, उद्योग को नई दिशा देने पर जोर  

सिलीगुड़ी,15 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल के रियल एस्टेट उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से Indian Chamber of Commerce (नॉर्थ बंगाल) की पहल पर ईस्टर्न बाईपास के पास एक होटल में महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजू बिष्ट उपस्थित रहे। वहीं, विशेष वक्ता के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान ने भाग लिया। रियल एस्टेट, आर्किटेक्चर और वास्तु से जुड़े कई विशेषज्ञों की मौजूदगी में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आधुनिक रियल एस्टेट में वास्तु पर विशेष सत्र रहा, जिसमें डॉ. जय मदान ने अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा “The Future of Indian Real Estate” विषय पर आयोजित फायरसाइड चैट में उद्योग के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डिजिटल युग में रियल एस्टेट मार्केटिंग पर आयोजित मास्टरक्लास में यशस्वी श्रॉफ ने अपने विचार रखे। वहीं, प्रख्यात आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी ने वास्तुकला के नए दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन उत्तर बंगाल के रियल एस्टेट क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes