सिलीगुड़ी में फिर चला बुलडोजर, 46 नंबर वार्ड में अवैध निर्माण ध्वस्त

सिलीगुड़ी, 22 मई  (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में नगर निगम ने एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के बाद आज सुबह निगम की टीम 46 नंबर वार्ड के पोकाइजोत इलाके में पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में एक दो मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक ने दो मंजिल तक का प्लान पास करवाया था, लेकिन उसके ऊपर अवैध तरीके से अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच की और निर्माण को अवैध पाया। पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने बुलडोजर चलाया।
वहीं, मकान मालिक ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई।
दूसरी ओर,भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि वे अवैध निर्माण के खिलाफ हैं, लेकिन मकान मालिक को कुछ समय दिया जाना चाहिए था।

हालांकि, नगर निगम ने लोगों की मांग सुनने के बाद भी अपनी कार्रवाई जारी रखी और अवैध निर्माण को पूरी तरह से तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes