इंड‍ियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फ‍िनाले में टॉप फाइव में नाम दर्ज करवाने के बाद सिलीगुड़ी लौटा शुभ्रनिल, हुआ भव्य स्वागत

सिलीगुड़ी, 23 नवंबर (निं.सं.)। पॉपुलर रियलिटी शो इंड‍ियाज बेस्ट डांसर शो का ग्रैंड फ‍िनाले रविवार को हुआ।इस इंड‍ियाज बेस्ट डांसर शो में सिलीगुड़ी के बेटा शुभ्रनिल पाल नेटॉप फाइव में अपना नाम दर्ज किया है। इंड‍ियाज बेस्ट डांसर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने के बाद सुभ्रन‍िल पाल आज सिलीगुड़ी लौटे है।


आज शुभ्रनिल पाल को संबर्द्धना देने के लिये सिलीगुड़ी के फैन व रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष रंजन सरकार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य उपस्थित थे।वह जब 3 साल के उम्र में ऋतिक रोशन को डांस करते देख कर सिलीगुड़ी के सुभाष पल्ली के शुभ्रनिल पाल डांस करने के लिये प्रेरित हुए।

शुभ्रनिल पाल ने बचपन से ही मुंबई में विभिन्न रियलिटी शो में ऑडिशन दिया है।सिलीगुड़ी में एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में माध्यमिक पास करने के बाद शुभ्रनिल पाल अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। वह वहां डांस के साथ कई काम कर करते थे। वहीं, एक हिंदी डांस रियलिटी शो में शुभ्रनिल पाल ने टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई है।


यह खबर मिलने के बाद से सिलीगुड़ी के सुभाष पल्ली के निवासी पाल परिवार काफी खुश हैै।शुभ्रनिल ने कहा कि वह भविष्य में विभिन्न रियलिटी शो में कोरियोग्राफर के रूप में काम करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *