आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रा प्रेमियों के लिए पैकेज टूर शुरू

सिलीगुड़ी, 9 नवंबर (नि.सं.)। बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें घूमना-फिरना पसंद नहीं होता है। लेकिन हर किसी के अपने अलग शौक होते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने पैकेज टूर का आयोजन किया है।

इस पैकेज टूर के जरिए लोग पुरी के जगन्नाथ धाम समेत विभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी गई। 21 दिसंबर को असम के डिब्रूगढ़ से ट्रेन की यात्रा शुरू होगी।

ट्रेन में पांच एसी थ्री टायर और पांच नॉन एसी कोच की व्यवस्था की गई है। एसी कोचों का किराया 12,600 रुपये और नॉन एसी कोचों का किराया 7,580 रुपये तय किया गया है। डिब्रूगढ़ से रवाना होने के बाद 22 दिसंबर को ट्रेन सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन एक दिन नवद्वीप में रुकेंगे। इसके बाद लोगों को मायापुर और नवद्वीप के दर्शन करवाया जायेगा।

ट्रेन 24 दिसंबर को सुबह पुरी पहुंचेगी। वहां दो दिन तक विभिन्न दर्शनीय स्थल दिखाया जायेगा। बाद में 28 दिसंबर को ट्रेन फिर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी। आईआरसीटीसी ने जानकारी दी है कि इस यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए खाने समेत तमाम इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes