ईस्ट बंगाल की दीवार लेखन पर लिखी गई असभ्य भाषा में गालीगलौज का समर्थकों ने की तीव्र निंदा

सिलीगुड़ी, 10 जनवरी (नि.सं.)। ईस्ट बंगाल की दीवार लेखन पर असभ्य भाषा में गालीगलौज लिखी गई है। ईस्ट बंगाल के समर्थकों ने इस घटना का कड़ी निंदा की है। बताया गया है कि समर्थक ईस्ट बंगाल की शताब्दी मना रहे हैं। इस लिये समर्थनकों ने कंचनजंघा स्टेडियम की दीवार पर दीवार लेखन किया था।


उक्त दीवार लेखन पर असभ्य भाषा में गालीगलौज लिखी गई है। प्रत्यक्षदर्शी सुब्रत कुमार दास ने कहा कि शनिवार रात को करीब 11बज कर 15 मिनट पर तीन युवक दीवार पर ये गंदे शब्द लिख रहे थे।सुब्रत कुमार दास भी खुद एक ईस्ट बंगाल के समर्थक हैं।

इसके बाद जब वह उक्त युवकों से बात करने के लिये गये तो वे लोग वहां से भाग गये। सुब्रत दास ने उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाये। दूसरी ओर, आज घटना की जानकारी मिलते ही समर्थक मौके पर पहुंचे और इसकी कड़ी निंदा की।


ईस्ट बंगाल के समर्थक अनूप बसु ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी इस जघन्य कृत्य को नहीं कर सकता। यह घटना बहुत ही निंदनीय है।वे लोग जल्द ही थाने में मामला दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *