ईस्टर्न बाईपास में दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल चालक की मौत

सिलीगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)।सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के भक्ति नगर ट्रैफिक गार्ड अंतर्गत ईस्टर्न बाईपास में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू राय के रूप में हुई है। वह इस्कॉन मंदिर रोड का निवासी बताया गया है।

जानकारी मिली है कि रविवार देर रात को गैरेज से काम करके दीपू राय अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। तभी ईस्टर्न बाईपास के डंपिग ग्राउंड मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक वाहन ने साइकिल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते साइकिल चालक वाहन के नीचे आ गया। लेकिन वाहन चालक लोगों की भीड़ से बचने के लिए बिना रूके करीब 100 से 200 मीटर तक साइकिल चालक को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, चालक लोगों की भीड़ को पीछे से आते देख वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही भक्ति नगर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घातक वाहन के चालक की तलाश में जुटी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes