सिलीगुड़ी, 22जनवरी (नि.सं.)। जाबराभिटा अंडरपास पर एक लॉरी और एक टोटो की आमने-सामने की टक्कर में टोटो चालक घायल हो गया। बताया गया है कि शुक्रवार रात को सीमेंट से लदी एक लॉरी एनजेपी से ईस्टर्न बाइपास की ओर जा रही थी। तभी जाबरभिटा अंडरपास में लॉरी ने एक एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद लॉरी की एक टोटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते टोटो चालक घायल हो गया।
घटना में टोटो का कचूमर निकल गया गया। घायल चालक को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, लॉरी मौके से भाग निकली,लेकिन स्थानीय लोगों ने कुछ दूर जाकर लॉरी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लॉरी को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लॉरी चालक शराब के नशे में धुत होनेे के कारण यह घटना घटी है। मेनहोल का ढक्कन खुला होने के कारण वन-वे वाहन अंडरपास से गुजरते हैं। हालांकि, अंडरपास में दिन में पुलिस की निगरानी होती है,लेकिन रात में निगरानी नहीं होती है। जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।