जाबराभिटा अंडरपास में ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल

सिलीगुड़ी,30 नवंबर (नि.सं.)। जाबराभिटा अंडरपास में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम अन्ना दास है। वह ठाकुरनगर के कृष्णानगर इलाके की रहने वाली है। आज सुबह अन्ना दास बाजार से सामान खरीद कर साइकिल से घर लौट रही थी।


तभी जाबराभिटा अंडरपास पर एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले गए। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की पिटाई कर दी।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जाबराभिटा इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूल छात्र की मौत हो गयी थी। इलाका वासियों ने सड़क की जर्जर हालत और पुलिस की भूमिका को लेकर क्षोभ प्रकट किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *