जलपाईगुड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जलपाईगुड़ी,12जनवरी (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। आज आश्रम के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा आश्रम का झंडा भी फहराया गया।


इसके बाद वैदिक मंत्र पाठ, विवेकानंद प्रणाम, विवेक गीत, विवेकानंद की जीवनी पर स्वामी जितोमहानंद, डॉ समीर कुमार दासगुप्त, राम कृष्ण मिशन आश्रम के सदस्य देवकुमार घोष ने चर्चा की। आश्रम के प्रभारी महाराजा स्वामी जितोमहानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती कोरोना प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *