जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव कराने की मांग में दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट ने शुरू किया गण हस्ताक्षर

सिलीगुड़ी, 30 सितंबर (नि.सं.)। जल्द से जल्द सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव करने की मांग में दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट ने गण हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। आज वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने हाशमी चौक पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


नगर निगम के सभी वार्डों में घर-घर जाकर यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम लोगों की राय ली जाएगी। बताया गया है कि संग्रह किये गये गण हस्ताक्षर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा जाएगा।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव न कराकर लोगों को ठग रही है। राज्य सरकार अनैतिक रूप से नगर प्रशासक बोर्ड बनाकर नगर निगम को चला रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राज्य सरकार नगर निगम चुनाव कराने से क्यों डर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *