जाल में मछली नहीं बल्कि फंसा विशालकाय अजगर

बागडोगरा, 31 जुलाई (नि.सं.)। जाल में सिर्फ मछलियां ही नहीं बल्कि अजगर भी फंस जाते हैं। ऐसा ही एक दृश्य आज बागडोगरा के केष्टपुर संलग्न चौपुखरीया गांव में देखने को मिला। बरसात के मौसम में कई लोगों ने कृषि भूमि के आसपास मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया हैं। जिसमें एक विशालकाय अजगर फंस गया।


स्थानीय लोगों ने आज सुबह जमीन पर काम करने के दौरान अजगर को जाल में फंसा हुआ देखा। बाद में इसकी जानकारी बागडोगरा वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को बरामद किया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार अजगर को गहरे जंगल में छोड़ा जाएगा। पिछले रविवार को भी कृषि भूमि से अजगर बरामद किया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *