स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी में सजा जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच

जलपाईगुड़ी, 14 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी से सजकर कलकत्ता हाईकोर्ट का जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच आकर्षण का केंद्र बन गया है। राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की रोशनी से पूरे सर्किट बेंच भवन को सजाया गया है। शाम होते ही केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से पूरा भवन जगमगा उठता है।

इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए शहर के कई लोग सर्किट बेंच परिसर के आसपास पहुंच रहे हैं। लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत नजारे को कैद करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी माहौल में जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच भवन को भी तिरंगे के रोशनी से सजाया गया है।

जलपाईगुड़ी निवासी सुदीप्त पाल भी सर्किट बेंच भवन की तिरंगा सजावट को कैमरे में कैद करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शाम के समय रोशनी में सर्किट बेंच भवन की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए एक बार यहां आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes