जलपाईगुड़ी में 100 किलो गांजे के साथ चार गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 17 जून (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के कोतवाली पुलिस ने करीब 100 किलो गांजे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूत्रों के आधार पर आज आईसी अर्घ्य सरकार के नेतृत्व में विशाल पुलिस वाहिनी ने जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाया। तभी एक पिकअप वैन और एक अन्य वाहन में गांजे के कई पैकेट ले जा रहे थे।


इसके बाद पुलिस वाहिनी ने दोनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार असम से बिहार में उक्त गांजा की तस्करी करने की योजना थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *