जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक ने राजगंज की दुर्गा पूजा कमेटियों को सौंपे 60 हजार रुपये का चेक 

राजगंज,14 सितंबर (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्त ने राजगंज की दुर्गा पूजा कमेटियों को आज 60 हजार रुपये के चेक सौंपा। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा कमिटियों को आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की थी। इसी अनुदान को आज राजगंज थाने में ब्लॉक के करीब 58 क्लबों को सौंपा गया।

इस संबंध में जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आधिकारिक रूप से दुर्गा पूजा  कमेटियों को चेक बांटे जा रहे है। इस वर्ष जलपाईगुड़ी जिले में पूजा कमेटियों की संख्या बढ़कर करीब 690 क्लब हो गई है। आज राजगंज में 58 क्लबों को दिया गया है। कल तक जिले के सभी क्लबों को चेक वितरित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर समीर पाल, एडिशनल एसपी हेड क्वार्टर संदीप सेन, राजगंज थाना आईसी पंकज सरकार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelercasinopermobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes