जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सिलीगुड़ी के 40 नंबर वार्ड में दिखा तनाव, कई हिरासत में

सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। लंबे समय से मुकदमेबाजी के बाद जमीन के असली मालिक को आखिरकार हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार जमीन वापस मिल गई है। वहीं, जमीन पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने के दौरान आज सुबह से सिलीगुड़ी के 40 नंबर वार्ड के गौरांगपल्ली में तनाव का माहौल देखा गया।

सिलीगुड़ी की निवासी प्रतिभा साहा ने काफी समय पहले हाईकोर्ट में केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका गौरांगपल्ली में 1 बीघा जमीन पर कब्जा कर वहां कई घर बनाये गए हैं। हाई कोर्ट में करीब 4 साल तक केस दायर करने के बाद कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने प्रतिभा देवी के पक्ष में फैसला सुनाया और पुलिस को जमीन खाली करने का निर्देश दिया।

जिसके बाद आज सुबह भक्तिनगर थाने की विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची तो जमीन पर रह रहे लोगों ने पुलिस को घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि उन्होंने काम में भी बाधा डाली।

इस दौरान पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लेकर भक्तिनगर थाने ले आई। बाद में प्रशासन द्वारा घरों को तोड़ कर हटा दिया गया। बेदखल किए गए लोगों ने कहा कि वे कई सालों से वहां रह रहे है। उन्होंने एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes