सिलीगुड़ी, 20 मई (नि.सं.)। फूलबाड़ी पश्चिम धनतला के निवासी भू-माफिया मैरी और उसके बेटे आइबुल इस्लाम को 8 मई को जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मैरी के बाद एनजेपी पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में और एक भू-माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ताजिउद्दीन है। वह संन्यासीकाटा इलाके के निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ताजिउद्दीन भू-माफिया मैरी की मदद से जमीन की ठगी कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मैरी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुरुवार को अभियान चलाकर ताजिउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया।