शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और टोटो पर नियंत्रण के लिए निगम की बैठक

सिलीगुड़ी,10 जनवरी (नि.सं.)। शहर में जाम समस्या और टोटो पर नियंत्रण के लिए सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने नगर निगम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
दरअसल, सिलीगुड़ी में जाम समस्या को कम करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। इस बार टोटो पर नियंत्रण के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम एक नयी पहल करने जा रहा है। इसी उद्देश्य से आज नगर निगम सभाघर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के डिप्टी मेयर, ट्रैफिक एडीसीपी पूर्णिमा शेर्पा, महकमाशासक प्रियंका सिंह, एआरटीओ अन्य प्रशासनिक अधिकारी और सहित मेयर परिषद उपस्थित थे। बैठक में टोटो पर नियंत्रण को लेकर उनके बीच लंबी चर्चा हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *