जंगल में लकड़ी लाने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, दो की मौत, एक घायल

राजगंज, 16 नवंबर (नि.सं.)। हाथी के हमले में महिलाओं की मौत हो गई,जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। यह घटना साहुडांगी संलग्न जलडुमूर की है। मृत महिलाओं के नाम पुसुनी राय (50) और अनीता राय (42) हैं।


बताया गया है कि मंगलवार सुबह उक्त इलाके की करीब 13 महिलाएं लकड़ी लाने के लिए स्थानीय बैकुंठपुर जंगल में गई थीं। तभी वे लोग हाथियों के झुंड के सामने आ गई। हाथियों को देखकर कुछ महिलाएं जंगल से भाग निकलीं, लेकिन पुसुनी राय और अनीता राय पर हाथी ने हमला कर दिया। बाद में महिलाओं ने किसी तरह अनीता राय को बरामद कर घर ला रही थी। इस दौरान उसकी रास्ते पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिलाएं पुसुनी राय को हाथी के हमले से बचा नहींपाई। बाद में डाबग्राम और आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों को सूचित किया गया। खबर मिलते ही वन कर्मियों ने कल रात मौके पर पहुंची और पुसुनी राय का शव बरामद किया।

इस संबंध में में मनिबाला राय ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। हमारे पास रसोई गैस के लिए रूपये नहीं हैं। इसलिए हम जंगल से लकड़ी लाते हैं और इसे खाना पकाने के लिए उपयोग करते हैं। मेरी सास कल जंगल में लकड़ी लाने गई थी। वहां उन्हें हाथी ने हमला कर दिया। ऐसे में उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई।


आमबाड़ी रेंज ऑफिसर सुदीप्त सरकार ने कहा कि हमें कल खबर मिली कि जलडुमूर इलाके की 13 महिलाओं पर जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान हाथियों ने हमला कर दिया। जिनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल हो गई। रात में शव बरामद कर आमबाड़ी चौकी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *