जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित

खोरीबाड़ी,15 जून (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रानीगंज बिन्न्नाबाड़ी मंडल की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित किया गया है। किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि कोरोना महामारी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


इन लोगों को ध्यान में रखते हुए किसान मोर्चा की ओर से अधिकारी बस स्टैंड में करीब डेढ़ सौ जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित किया गया। साथ ही डांगीमयनागुड़ी में भी कुछ लोगों के घर खाद्य सामग्रियां पहुंचाई गई है।इस दौरान किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष संजय मंडल, छोटन प्रसाद, चंचल घोष,अरुण राय, तुसतु सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *