जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने जलपाईगुड़ी के विभिन्न बाजारों का लिया जायजा

जलपाईगुड़ी, 9 अगस्त (नि.सं.)। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने आज जलपाईगुड़ी के विभिन्न बाजारों का जायजा लिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकांत जगन्नाथाराव इलवाड, डीएसपी (हेडक्वार्टर ) प्रदीप सरकार,कोतवाली थाने के आईसी बिपुल सिन्हा समेत विशाल पुलिस वाहिनी उपस्थित थे।

कोरोना के माहौल में जलपाईगुड़ी के बाजारों में सामाजिक दूरी को नहीं मना जा रहा है। वहीं, आम लोग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिबंधों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं। शहर के बाजारों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज जिला पुलिस अधीक्षक ने विशाल पुलिस वाहिनी और अन्य अधिकारियों के साथ लेकर विभिन्न बाजारों का जायजा लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आज शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया गया है। बाद में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कदम उठाये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes