जियागंज पेट्रोल पंप डकैती की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी(नि.सं)। जियागंज पेट्रोल पंप डकैती की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार रात को एनजेपी थाना पुलिस ने एनजेपी रेल अस्पताल के सामने से राहुल छेत्री को गिरफ्तार किया।


ज्ञात हो कि गुप्त सूत्रों के आधार पर गत 26 जनवरी को एनजेपी थाने की सादा पोशाक पुलिस ने जियागंज पेट्रोल पंप में डकैती के उद्देश्य से आये 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पेट्रोल पंप के कर्मियों ने कुछ अज्ञात व्यक्तिओं को पेट्रोल पंप के आस-पास घुमते देखा था।

इसके बाद मामले की जानकारी एनजेपी पुलिस को दी गयी। एनजेपी थाने की सादा पोशाक पुलिस ने पेट्रोल पंप में नजर रखने के दौरान जब डकैतों ने पुलिस को देखा तो वे लोग भागने की कोशिश में वाहन सहित एक गड्डे में जा गिरे थे।


इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन की तलाशी के दौरान कुछ धारदार हथियार बरामद किये थे। पुलिस ने दो डकैतों को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन अन्य डकैत भागने में कामयाब हो गये थे। इस मामले की जाचं के दौरान पुलिस ने एक और डकैत को गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *