जोरापानी नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

फूलबाड़ी,19 जुलाई (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने फूलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत छोबाभिटा इलाके में जोरापानी नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है।


बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने आज सुबह नदी में उक्त महिला का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। महिला की आनुमानित उम्र करीब 50 साल है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *