कछुआ चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

कूचबिहार, 20 फरवरी (नि.सं.)। कूचबिहार 2 नंबर ब्लाॅक के वानेश्वर मंदिर के पास स्थित तालाब से कछुआ चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार की है। आरोपी का नाम विजय कुमार मैत्र है। वह वानेश्वर शिक्षकपल्ली का निवासी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से वानेश्वर मंदिर के पास स्थित तालाब से कछुआ चोरी हो रहे थे। इसके बाद बुधवार को स्थानीय लोगों ने विजय कुमार मैत्र को रंगे हाथों में पकड़ा। बताया गया है कि उसके पास से एक कछुआ बरामद किया गया है।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *