कैलाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली

सिलीगुड़ी,7 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एक विरोध रैली निकाली गई। इस विरोध रैली का उद्देश्य आज कोलकाता में जो केंद्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय सहित कई भाजपा नेताओं के नेतृत्व में आज एनआरसी के समर्थन में एक रैली निकाली गई थी।


रैली शांतिपूर्वक ही चल रही थी। लेकिन बंगाल की पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय,मुकुल राय सहित कई भाजपा नेताओं को जबरन गिरफ्तार कर लिया। इसीके विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता ने एक विरोध रैली निकाली। यह रैली विभिन्न सड़कों की परिक्रमा कर वापस पार्टी कार्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है । इस घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सांगाठनिक भाजपा जिला युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि बंगाल में दीदी की तानाशाही चल रही है। अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। बिना किसी कारण बिना किसी अपराध के पुलिस ने आज भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर ली है। इसी के प्रतिवाद में हमने आज यह रैली निकाली है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *