कई मांगों के समर्थन में आशाकर्मियों ने किया पथावरोध

सिलीगुड़ी,11 दिसंबर (नि.सं.)। पश्चिमबंग आशाकर्मी यूनियन माटीगाड़ा ब्लॉक के कर्मियों ने कई मांगों के समर्थन में पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही माटीगाड़ा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

बताया गया है कि आशाकर्मियोें ने कई मांगों को लेकर आज माटीगाड़ा के खपरैल मोड़ पर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में बकाया वेतन, स्वास्थ्यकर्मी के रूप में सरकारी मान्यता, फरमेट प्रथाओं का रद्द करने समेत कई अन्य मांगें हैं। आज आशाकर्मियों के पथावरोध के कारण इलाके में जाम की समस्या देखी गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के दौरान पुलिस के साथ उनका विवाद हो गया। इस घटना के बाद आशाकर्मियों ने माटीगाड़ा थाना घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आशाकर्मियों ने माटीगाड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। आशाकर्मिशें ने कहा कि 11 साल से हम इसी तरह काम कर रहे हैं। हमारे समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

इस लिये हम बाध्य होकर सड़कों पर उतरे है। वहीं, पश्चिमबंग आशाकर्मी यूनियन दार्जिलिंग जिले की प्रभारी नमिता चक्रवर्ती ने बताया कि राज्य सरकार साढ़े 4 हजार रुपये और केंद्र सरकार चिकित्सा आपूर्ति के हिसाब से प्रोत्साहन भत्ता देती है। आशाकर्मियों को वह रूपये नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes