कालचीनी के दलसिंगपाड़ा इलाके में कंटेनर की चपेट में आने से छह लोग घायल

कालचीनी,11 अप्रैल (नि.सं.)। कालचीनी के दलसिंगपाड़ा इलाके में एक कंटेनर की चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जयगांव से हासीमारा जा रहे एक कंटेनर ने पहले दलसिंगपाड़ा चौपथी इलाके में एक स्कूटी को टक्कर मार दी।

इस घटना में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घातक कंटेनर वहां से फरार हो गया और एक किलोमीटर दूर जाकर दलसिंगपाड़ा स्टेशन लाइन इलाके में एक अन्य ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो की कचुमर निकल गया।

वहीं, ऑटो चालक व ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं इलाके की एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर, पुलिस ने हासीमारा 10 नंबर इलाके में घातक कंटेनर को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes