कलिंगपोंग-सिक्किम जाने वाली 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, वाहनों का किराया दोगुना बढ़ा

सिलीगुड़ी,7 मई (नि.सं.)। सड़क मरम्मत के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। सड़क बंद होने से कलिंगपोंग-सिक्किम जाने वाले पर्यटकों सहित यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क बंद होने से वाहनों का किराया भी दोगुना हो गया है। जिससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। कलिंगपोंग-सिक्किम जाने वाली 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग 6 मई यानी सोमवार सुबह से बंद है। यह 9 मई की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी।


राष्ट्रीय सड़क बंद होने के कारण सभी वाहन घूमकर यात्रा कर रहे हैं। इससे वाहन चालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं। जिससे पर्यटकों और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक अतिरिक्त किराया वसूलने से काफी नाराज हैं। एक वाहन चालक ने कहा कि पहले जहां गंगटोक जाने में 4-5 घंटे लगते थे, अब 8-9 घंटे लगते हैं। इसके चलते किराया दोगुना लिया जा रहा है। राजमार्ग खुलने के बाद किराया फिर से कम हो जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *