सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत हकीमपाड़ा स्थित तरुण संघ क्लब की ओर से आज काली पूजा हेतु खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। बताया गया है इस साल तरुण संघ क्लब की यह 56वीं पूजा होगी।
तरुण संघ इस वर्ष कोरोना स्वच्छता नियमों के अनुसार सिलीगुड़ी के लोगों को थीम पूजा उपहार देने जा रहा है। इस बार उनकी थीम ‘मेल बंधन उत्सव’ है। आज खंभ पूजन के साथ ही क्लब ने पूजा पंडाल की तैयारियां शुरू की है।
तरुण संघ क्लब के सदस्य तपन साहा ने कहा कि मेल बंधन उत्सव का मतलब लोगों का त्योहार है। इस साल हम चंदा नहीं उठा रहे है। हमारे क्लब के सदस्यों की मदद से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।