कंचनजंघा स्टेडियम में विकास घोष की याद मेें स्मृति सभा का आयोजन

सिलीगुड़ी, 25 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी फुटबॉल अकादमी के संस्थापक और सिलीगुड़ी नगर निगम के पहले मेयर विकास घोष की आज 12वीं पुण्यतिथि है। सिलीगुड़ी फुटबॉल अकादमी की ओर से कंचनजंघा स्टेडियम में विकास घोष की याद मेें स्मृति सभा का आयोजन किया गया।


इस दौरान वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य और क्रीड़ाजगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थे। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास घोष के सपने को साकार करना है। विकास घोष का सपना सिलीगुड़ी के उभरते खिलाड़ियों को सामने लाना था। सभी लोगों को मिलकर उनके सपने को साकार करने होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *