राजगंज, 21 जून (नि.सं.)। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) ने किसान केंद्र के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग में धरना प्रदर्शन किया है। संगठन का आरोप है कि नए कृषि कानून से किसानों नुकसान होगा। इस नये कृषि कानून से पूंजीपतियों और कंपनियों को फायदा होगा।
पूरे भारत में किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग में आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में आज अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान एआईकेकेएमएस के दार्जिलिंग जिला सचिव अबुल काशेम समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।