कपड़ों का बैग छिनकर भाग रहा था युवक, रंगे हाथ पकड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले

राजगंज,16 सितंबर (नि.सं.)। एक फेरीवाले का कपड़ों का बैग छिनकर एक युवक भागने कि कोशिश में था। लेकिन तभी वो युवक रंगे हाथ पकड़ा गया। यह घटना फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत सिपाहीपाड़ा इलाके की है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सिपाहीपाड़ा इलाके में एक युवक कपड़े बेच रहा था। तभी दो युवक उसके कपड़े का बैग लेकर भाग रहे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों का पीछा किया। इस बीच एक युवक भागने में सफल हो गया। लेकिन दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने धरदबोचा। इसके बाद युवक को बांधकर एनजेपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *