केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, सीताई में तनाव

कूचबिहार,3 नवंबर (नि.सं.)। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते जाते समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। हालांकि, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कोई शिकायत नहीं की है।

आज केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक सीताई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर जा रहे थे।सीतई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही उन्हें कथित तौर पर काला झंडा दिखाया गया।

इसके बाद निशीथ प्रमाणिक के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों की ओर दौड़े। दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, तृणमूल ने सभी आरोपों से इंकार किया है। तृणमूल ने दावा किया कि यह भाजपा की गुटबाजी का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes