कावाखाली में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कार्यक्रम स्थल लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 22 मार्च (नि.सं.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। पुलिस प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू कर दी थी। लेकिन विभिन्न कारणों से उक्त कार्यक्रम स्थल को कावाखाली में स्थानांतरित कर दिया गया है।


बताया गया है कि प्रशासन ने ट्रैफिक और पार्किंग समेत कई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल को बदलने का फैसला किया है। आज पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, जलपाईगुड़ी की जिलाशासक मौमिता गोदारा बसु, सिलीगुड़ी के महकमाशासक श्रीनिवास वेंकटराव पाटिल और कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों ने कावाखाली मैदान का जायजा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomcasibomcasibomOnwincasibom giriş