केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कूचबिहार के दौरे पर

सिलीगुड़ी, 23 दिसंबर (नि.सं.)। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कूचबिहार के दौरे पर है। बुधवार की सुबह उन्होंने सबसे पहले कूचबिहार के पारंपरिक बाणेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चन की।


इस दौरान उनके साथ कूचबिहार के सांसद निशीथ प्रमाणिक, जिला भाजपा अध्यक्ष मालती राभा राय, कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिहिर गोस्वामी और अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

पूजा अर्चन के बाद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कूचबिहार जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार सम्मलेन किया। पत्रकार सम्मलेन के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केवल हिंसा की राजनीति की है। विकास कुछ भी नहीं किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *