जलपाईगुड़ी, 31 जुलाई (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में एक स्कूल बस और कार के बीच टक्कर में चार लोग घायल हो गए है। घटना में बस में सवार कई छात्र बाल-बाल बच गए। यह घटना बाला पाड़ा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल बस एक खड़े डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने आगे चल रही एक छोटी कार के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्कूल बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
