खिलाड़ियों की तरह लड़ रहा हूं चुनाव, जरुर मिलेगी सफलता : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी,20 मार्च (नि.सं.)। खिलाड़ियों की तरह आत्मविश्वास लेकर चुनाव लड़ रहा हूं, सफलता जरूर मिलेगी। आज कंचनजंघा स्टेडियम में फुटबॉल खेलते-खेलते सिलीगुड़ी से वाम फ्रंट के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने ऐसे ही बात कही।


आज सुबह चुनाव प्रचार के दौरान अशोक भट्टाचार्य कंचनजंघा स्टेडियम में खिलाड़ियों से मिलने के लिये पहुंचे और उनसे बातचीत की।इतना ही नहीं अशोक भट्टाचार्य को खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते भी देखा गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कि आत्मसंतुष्टि नहीं बल्कि मैं खिलाड़ियों की तरह आत्मविश्वास लेकर चुनाव लड़ रहा हूं, सफलता अवश्य मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *