खोरीबाड़ी में नदी से व्यक्ति का शव बरामद

खोरीबाड़ी,29 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम विजय देबनाथ (45) है। वह गाजीजोत का रहने वाला था। बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने खोरीबाड़ी के पटाराम जोत स्थित स्वर्णमती नदी में एक व्यक्ति का शव देखा।


इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटनाकी जांच कर रही है। मृतक के भाई ने बताया कि वह कल काम करने के लिए बाहर गया था और घर नहीं लौटा। आज शव बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *