खोरीबाड़ी के बंगाल बिहार सीमा पर 20 मवेशियों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,24 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के बंगाल बिहार सीमा पर 20 मवेशियों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम अनिल कुमार (54) पवन कुमार(43) अरुण भोला (20), बिकास राठौड़ (23) और रफीउल इस्लाम (33) है। इनमें से चार हरियाणा के और एक असम का निवासी है।


बताया गया है कि बंगाल बिहार सीमा पर हर दिन की तरह खोरीबाड़ी क चक्करामारी में नाका चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान ट्रकों से 20 मवेशी बरामद किये गये।

बरामद मवेशियों का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण खोरीबाड़ी पुलिस 5 लोगों गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *