खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल के विभिन्न बूथों से सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल   

खोरीबाड़ी 02 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल के विभिन्न बूथों से कई समर्थकों ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सूलाता सरकार, महासचिव महेंद्र मेजर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा के मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि मंडल महासचिव महेंद्र मेजर के नेतृत्व में बूथ नंबर 49 और 52 के विभिन्न दलों के करीब 100 से भी अधिक समर्थकों ने आज भाजपा का दामन थामा है। इन सभी समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से मंडल को मजबूती प्रदान होगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *