खोरीबाड़ी ब्लॉक के डांगराभिटा में तेंदुए का आतंक

खोरीबाड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक के डांगराभिटा में तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार रात को एक तेंदुआ डांगरभिटा के एक घर में घुस आया और एक बकरी को घायल कर दिया। साथ ही दूसरी बकरी को लेकर भाग गया।


घटना के बाद डांगरभिटा इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। खबर मिलने के बाद आज टुकरियाझार वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से स्थानीय लोग इलाके के लोग डरे हुए हैं। टुकरियाझार वन विभाग के बीट अधिकारी ने कहा कि पूरी घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *