खोरीबाड़ी बुरागंज अंचल में यूथ तृणमूल ने की बैठक

खोरीबाड़ी, 3 फरवरी(नि.सं)। खोरीबाड़ी तृणमूल यूथ कांग्रेस की ओर से बुरागंज अंचल कलकूट सिंह हाई स्कूल में संगठन को मजबूत बनाने हेतु आज एक बैठक आयोजित की गयी।


खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह के नेतृत्व में यह बैठक का आयोजन किया गया था। मोहन सिंह नें बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिये चर्चा की गयी। इस दौरान तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी- अपनी भूमिका को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *