खोरीबाड़ी में अन्य पार्टियों को छोड़ भाजपा में शामिल हुए 30 परिवार

खोरीबाड़ी,10 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी अंचल अंतर्गत पहाड़ीभिट्टा बूथ संख्या 75 में लगभग 30 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा खोरीबाड़ी के अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि 30 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।


बूथ संख्या में 75 में एक बैठक का आयोजन कर 30 परिवारों को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया। तरुण सिंह ने बताया केंद्र सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर लगभग 30 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला संपादक उत्तम सिंह, खोरीबाड़ी बुढ़ागंज अंचल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *