खोरीबाड़ी में अन्य पार्टियों को छोड़ 375 परिवार भाजपा में शामिल

खोरीबाड़ी,16 अक्टूबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त चक्करमारी में अन्य पार्टियों को छोड़कर 375 परिवार भाजपा में शामिल हुए है। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने सभी नये सदस्यों को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया।


इस मौके पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई , महासचिव मनोरंजन मंडल, आंनद मय बर्मन, उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य, सचिव जिला उत्तम सिंह नेशनल काउंसिल मेम्बर गणेश चंद्र देवनाथ, भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ, खोरीबाड़ी मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, नांटू मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *